ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद उपचुनाव को लेकर रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि जींद जीतते ही 90 दिनों में बीजेपी की सरकार गिर जाएगी।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि जींद उपचुनाव से हरियाणा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गौरतलब है कि जींद में 28 जनवरी को उपचुनाव होने वाले है। जिसको लेकर हर पार्टी के द्वारा जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है।

