ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के बर्फी बुआऐ की मोस्ट अवेटेड फिल्म संजू का 24 अप्रैल को फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया। टीजर रिलीज को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि इसको सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है।
इसको देख कर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्म कितनी हिट होगी। बता दें कि अब तक फिल्म के टीजर को ढाई करोड़ से भी अधिक लोग इसको देख चुके है। बता दें कि फिल्म संजू बॉलीवुड के विवादों में रहने वाल एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म है।
इस फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे है। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि रणबीर एकदम संजय दत्त जैसे ही लग रहे है। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट की है।


