पानीपत, 29 अक्टूबर
पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रणबीर गंगवा जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे। लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणबीर ने SIR के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी 10 बार यह प्रक्रिया हुई, तब कांग्रेस नेताओं ने सवाल क्यों नहीं उठाए।
PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे गंगवा
रणबीर गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और कांग्रेस के नेता देश विरोधी बातें करते हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान की भी निंदा की।गंगवा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। र
राहुल गांधी देश विरोधी बातें करते हैं
रणबीर गंगवा ने कहा कि वह खड़गे के बयान की निंदा करते हैं। गंगवा ने आगे आरोप लगाया कि खड़गे के इस तरह के बयानों के पीछे सोनिया गांधी और राहुल गांधी हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी देश विरोधी बातें करने का आरोप लगाया।रणबीर गंगवा के इस बयान के बाद SIR और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
अन्य खबरें जानें-



