ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब का पूर्व बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह फिर से विवादों में घिर चुके है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि राणा गुरजीत सरकारी कोठी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहे है। चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में यह कोठी उनको मंत्री बनने के समय अलॉट की गई थी जिसको वो अब छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
बता दें कि मंत्री ना रहने के बाद पंद्रह दिन के अंदर अंदर कोठी को छोड़ना होता है पर राणा गुरजीत ने अभी तक इस कोठी को नहीं छोड़ा है। हालांकि सूत्रों का से ये भी पता चला है कि दो महीने पहले उनको दो बार नोटिस भी भेजा गया पर उन्होने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।
इस कोठी को शिक्षा मंत्री ओपी सोनी को अलॉट की गई है। सूत्रों का ये भी कहना है कि राणा गुरजीत ने पूरा जोर लगाया था कि वो मंत्री बने पर राहुल गांधी की नाराजगी के कारण उनको कुर्सी नहीं मिल सकी। शायद यही कारण है कि वो सरकारी कोठी नहीं छोड़ रहे है।


