रामपाल के समर्थकों ने किया प्रदर्शन, रामपाल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद- आध्यात्मिक गुरु रामपाल को हिसार कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद समर्थक रोष में आ गए | जिसके बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद- आध्यात्मिक गुरु रामपाल को हिसार कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद समर्थक रोष में आ गए | जिसके बाद रविवार को फतेहाबाद में हजारों की तादाद में समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम फतेहाबाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा आपको बता दें कि हाल ही में हिसार कोर्ट ने रामपाल को दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई है |

rampal

जिसमें समर्थकों के द्वारा रामपाल के निर्दोष होने की बात कही गई | समर्थकों का कहना था कि जिन लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, वो शिकायतकर्ता ही रामपाल को निर्दोष बता रहे हैं | लेकिन फिर भी उसे सजा सुनाई गई | समर्थकों ने कहा कि आज से कई वर्ष पहले 18 नवंबर को ही रामपाल पर झूठा केस दर्ज किया गया था | इसलिए उन्होंने आज का दिन चुना है |

rampal

गौरतलब है कि 19 नवंबर 2014 को हिसार के बरवाला शहर के सतलोक आश्रम में एक बच्चे और चार महिलाओं की लाश मिलने के बाद रामपाल और उसके 27 अनुयायियों के खिलाफ हत्या और बंधक बनाए जाने के तहत मामला दर्ज किया था | जबकि एक अन्य मामला रामपाल और उसके अनुयायिकों के खिलाफ तब दर्ज हुआ जब आश्रम में 18 नवंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था |

baba rampal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *