करौंथा सतलोक आश्रम हिंसा मामला, वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश होगा रामपाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर 2006 में हुई हिंसा के मामले में रामपाल समेत 28 आरोपियों की एडीजे फखरुद्दीन की अदालत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करौंथा के सतलोक आश्रम के बाहर 2006 में हुई हिंसा के मामले में रामपाल समेत 28 आरोपियों की एडीजे फखरुद्दीन की अदालत में पेशी होगी। इसके साथ ही कोर्ट में हिंसा में घायल लोगों का इलाज करने वाले डाक्टरों और मौजूद पुलिस कर्मचारियों की गवाही ही कराई जाएगी।

लंबी सुनवाई के बावजूद केस अभी केवल गवाही तक ही पहुंच पाया है। मामले में आरोपी रामपाल पहले ही बरवाला हिंसा के मामले में हिसार जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इसलिए रोहतक कोर्ट में उसे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पेश किया जाएगा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *