ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पत्रकार छत्रपति हत्याकांड के मामले में पंचकूला की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए छत्रपति के परिवार को इंसाफ दिलवाया।
इस फैसले के आने के बाद बलात्कारी बाबा हत्यारा भी साबित हो गया। बता दें कि कोर्ट राम रहीम सहित अन्य तीन लोगों को भी इस मामले से संबंधी दोषी करार कर दिया है।
राम रहीम सहित इन आरोपियों सजा कोर्ट 17 जनवरी को सुनाएगी। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद छत्रपति के बेटे की प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि छत्रपति रामचंद्र के बेटे अंशुल छत्रपति ने राम रहीम को फाँसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होने जज को भगवान का रूप बताया है जिन्होने उनके पिता के कातिल को दोषी करार कर दिया है।


