जानिए रामायण में रावण वध के बाद मंदोदरी का क्या हुआ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कभी तो आपके मन में भी ये सवाल उठा ही होगा तो चलिए जानते है आखिर बाद मे ऐसा क्या हुआ था? रामायण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कभी तो आपके मन में भी ये सवाल उठा ही होगा तो चलिए जानते है आखिर बाद मे ऐसा क्या हुआ था? रामायण में हर चरित्र की अपनी अलग ही महिमा है क्योंकि इसका हर चरित्र अपने अन्दर एक अलग ही इतिहास बताता है और ये इतिहास कोई सामान्य इतिहास नही है लेकिन एक ऐतिहासिक पात्र ऐसा भी है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते है |

दरअसल जब रावण की मौत हो गयी तो मंदोदरी उस रणभूमि में पहुँची जहाँ पर उसका वध हुआ था और वो ये सब माहौल देखकर के सन्न रह गयी उसका ह्रदय विचलित हो उठा। तभी भगवान् श्रीराम ने मंदोदरी से कहा कि तुम एक अच्छी स्त्री हो इसलिए मैं विभीषण को लंका का राजा बना रहा हूँ और तुम उसकी पत्नी बन जाओ लेकिन उस वक्त मंदोदरी काफी व्यथित थी उसने जाकर के खुदको एक कमरे में बंद कर दिया और कई महीनो तक वो एक कमरे में ही बंद रही लेकिन कुछ समय बाद उसे एहसास हुआ कि रावण के कृत्यों के चलते उसका वध तो निश्चित ही था |

इसलिए बादमे वो कमरे से बाहर आयी। कमरे से बाहर आने के बाद मंदोदरी ने आखिर कार विभीषण से ही शादी कर ली और दोनों ने मिलकर के लंका का खूब विकास किया लेकिन एक समय के बाद रामराज का समय प्रभाव खत्म हो गया और लंका का विकास भी अवरुद्ध हो गया। रामायण का ये पहलू कई लोगो से अनछुआ है जिसे लोगो को जरुर जानना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *