जेल में बलात्कारी बाबा कर रहा मौज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के रोहतक के सुनरिया जेल में बलात्कार के दोष में बंद गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। बता दें कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के रोहतक के सुनरिया जेल में बलात्कार के दोष में बंद गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार मेहरबान है। बता दें कि जमानत पर बाहर आए इस जेल के एक कैदी राहुल जैन ने बताया कि राम रहीम को जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

ram rahim

इसके इलावा उसने यह भी बताया कि जेल के अधिकारियों का राम रहीम के साथ वैसा बर्ताव नहीं है, जैसा कि अन्य कैदियों के साथ होता है। जेल में राम रहीम को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। जैन ने यह भी कहा, ‘अधिकारी बताते हैं कि बाबा जेल में हैं, लेकिन किसी ने उन्हें वहां नहीं देखा है।

rahul jain

जहां बाबा को रखा गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत तक नहीं है और जब राम रहीम बाहर होते हैं तब अन्य कैदियों को जेल में बंद कर दिया जाता है। इसके इलावा उसका यह भी कहना है कि जब से राम रहीम जेल में आए हैं, तब से अन्य कैदियों को जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है।

rah rahim

जेल के और कैदियों को अपनो से मिलने का समय केवल 20 मिनट ही दिया जाता है, पर राम रहीम को दो घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार किए जाने के मामले में 20 साल जेल की सजा दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *