ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कार के जुर्म में गुरमीत राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है| हरियाणा सरकार ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी है उसके मुताबिक सिर्फ और सिर्फ हरियाणा में गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के नाम करीब 1572 करोड़ की संपत्ति है|
सिरसा में 900 एकड़ में फैला हुआ है डेरा सच्चा सौदा
* हरियाणा के शहर सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का अपना राज साढ़े 900 एकड़ में फैला हुआ
* सिरसा के डेरे की तरह देश-विदेश में राम रहीम की करोड़ों की संपत्ति है

* सिर्फ हरियाणा में राम रहीम की 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है
* सिरसा के डेरे में मॉल से लेकर रिजॉर्ट

* महज सिरसा के अंदर डेरा की 1435 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसमें डेरे और नाम चर्चा घर शामिल
* हरियाणा के अंबाला में भी डेरा सच्चा सौदा सिरसा की जमीन है. ये जमीन खाली पड़ी है लेकिन इसकी कीमत 24 करोड़ 40 लाख रुपए है

