बलात्कारी राम रहीम को जेल में रास आने लगी दाल-रोटी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारियां जेल में बंद है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से रोहतक की सुनारियां जेल में बंद है। जेल में अब 43 दिन बीत चुके हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि राम रहीम को अब जेल की दाल-रोटी रास आने लगी हैं। लेकिन जेल में रहते हुए उनका वजन जरूर घट गया है। 
जेल जाने के शुुरुआती दिनों में गुरमीत राम रहीम रोटियां कम खा रहा था जबकि कैंटीन से फ्रूट व अन्य चीजों की डिमांड करता था। अब धीरे धीरे समय बीत रहा है बाबा ने जेल की रोटियां खानी शुरू कर दी है। जेल जाते समय बाबा के अकॉउंट में कुल 18 हजार रूपए थे, बाद में माँ ने 5 हजार और जमा करवाए थे।

ही आपको बता दे की राम रहीम को हनीप्रीत की गिरफ्तारी की खबर मिल चुकी है। उसके वकील रहे एसके गर्ग ने हनीप्रीत की गिरफ्तारी की जानकारी उसे दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *