ਔਨਲਾਈਨ ਡੈਸਕ/ਲਿਵਿੰਗ ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼:- डेरा सच्चा सौदा के मुखी और छत्रपति हत्याकांड मामले के आरोपी गुरमीत राम रहीम की पेशी 11 जनवरी को होगी, जिस पर कोर्ट का अहम फैसला सुनाया जाना है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के पसीने छुट रहे थे। हरियाणा सरकार साल 2017 में हुई पंचकूला हिंसा से सबक लेते हुए अपना हर एक कदम बहुत ही सावधानी से उठा रही है और साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने 11 जनवरी को राम रहीम की होने वाली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए करने के लिए कोर्ट में पटीशन जारी की थी। जिस पर कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुनाया। बता दें कि कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि राम रहीम की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए करने के निर्देश दे दिए है।
कोर्ट के इस फैसले के बाद पुलिस प्रशासन और सरकार को राहत मिली है। सीबीआई के फैसले के बाद राम रहीम को प्रत्यक्ष रूप से पेश नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग 16 साल के बाद छत्रपति हत्याकांड मामले पर कोर्ट का फैसला सुनाया आना है। ये फैसला 11 जनवरी को सुनाया जाना है।


