ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज़:
सिरसा डेरे में राम रहीम ऐसी करंसी चलाता आ रहा था, जिसमे एक से दस तक के प्लास्टिक के सिक्के चला रहा था | सूत्रों से पता चला है वो अपनी तस्वीर वाली करंसी चलाने की भी सोच रहा था | डेरे में ये करंसी ही उपयोग में लायी जाती थी | प्रशासन के तलाशी अभियान में ऐसे बहुत से सिक्के जब्त किये गए है |
यह ध्यान योग्य है की एक देश के किसी भी वासी को अपनी निजी मुद्रा चलाने की इजाज़त नहीं है I यह कदम देश के कानून के खिलाफ है I पर गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरे में लगता है भारत का कानून चलता ही नहीं था I और चीज़ों की तरह ही डेरे में अपनी करेंसी चलाने में गुरमीत राम रहीम ने कोई गुरेज़ नहीं की I




