न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप साबित होने के बाद 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए सोमवार को उनका परिवार पहुंचा। पिछले गुरुवार को दीपावली के दिन भी राम रहीम से मुलाकात का दिन था लेकिन कोई फैमिली मैंबर नहीं आया था। सोमवार को गुरमीत की मां, लड़का, दामाद और एक लड़की मिलने पहुंची। मुलाकात के दौरान राम रहीम ने अपनी मां से पीठ दर्द की शिकायत भी की। 1 घंटे से ज्यादा जेल में रहे|
* दोपहर 2.20 बजे पंजाब नंबर की एक इनोवा गाड़ी में गुरमीत की मां नसीब कौर, बेटा जसमीत, बेटी अमरप्रीत और दामाद शान-ए-मीत मिलने पहुंचे।
* गेट से पहले लगे पुलिस नाके पर उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी में खाने का समान भरा था।
-यहां एक-एक करके सभी ने गुरमीत से मुलाकात की।
हर बार खाने-पीने का सामान लेकर जाते हैं घर वाले
– राम रहीम के घर वाले हर बार बड़ी मात्रा में खाने-पीने का सामान लेकर जाते हैं।
– फ्रूट, ड्राई फ्रूड, राम रहीम के कपड़े और खाने का दूसरा सामान हर बार पॉलिथीन बैग में भरकर ले जाया जाता है।
10 लोगों से मिलने की जताई थी इच्छा
– गुरमीत राम रहीम ने जेल एडमिनिस्ट्रेशन को मां नसीब कौर, बेटे जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत और हनीप्रीत, बहू हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत, डेरा मैनेजमेंट की अफसर विपासना और दान सिंह से मिलने की इच्छा जताई थी।
– अभी तक विपासना, हनीप्रीत और दान सिंह को छोड़कर बाकी सब मिल चुके हैं।
20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम


