बलात्कारी बाबा का ड्राइवर गुरमेल पुलिस ने गिरफ्तार किया, पूछताछ में हो सकते है बड़े खुलासे !

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : डेरा सच्चा सौदा में महत्वपूर्ण लोगों की गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवर गुरमेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरमेल पर आरोप…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया :

डेरा सच्चा सौदा में महत्वपूर्ण लोगों की गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवर गुरमेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरमेल पर आरोप है कि उसने सबूत नष्ट करने के लिए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के काफिले में शामिल रहने वाली लैंड क्रूज़र गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। 28 अगस्त को सिरसा के गांव कोटली के नज़दीक  डेरा प्रमुख की सज़ा का एलान होने के दौरान ही इस लैंड क्रूज़र गाड़ी को आग लगा दी गयी थी। गाड़ी पर पेट्रोल डाला गया था।

ram rahim land cruiser

पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही डेरा की इस गाड़ी के जलने में डेरा से जुड़े लोगों के हाथ होने का सुराग मिला। छानबीन करते हुए  पुलिस ने डेरा के ड्राइवर हरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *