बलात्कारी बाबा ने किसको दिए 30 लाख रूपये !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट में 15-15 लाख के दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: साध्वियों से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट में 15-15 लाख के दो ड्राफ्ट जमा करवाए हैं।

ram rahim

बता दें कि  राम रहीम को मामले में 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद 20 साल की सजा के साथ-साथ उस पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। यह राशि दो पीड़िताओं को दी जानी है।

ram rahim

एक गुमनाम पत्र के माध्यम से एक साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे। यह पत्र तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ-साथ इसकी कॉपी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को भेजी गई थी।

ram rahim

पत्र में आरोप लगाए गए थे कि पीड़िता पंजाब की रहने वाली है और सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में 5 साल से एक साध्वी के रूप में रह रही है।

 

जिसपर सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को फैसला सुनाकर राम रहीम को जेल भेज दिया और 30 लाख का जुर्माना भी लगाया। फिलहाल राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *