राम रहीम के लिए देश-विदेशों से आ रही राखियां, जेल प्रशासन मुश्किल में

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक सुनारिया जेल प्रशासन सजा काट रहे डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारण फिर परेशानी में फंस गया…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक सुनारिया जेल प्रशासन सजा काट रहे डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कारण फिर परेशानी में फंस गया है। यह दिक्‍कत गुरमीत राम रहीम के नाम आ रहीं चिट्ठियों और राखियों की वजह से पैदा हुई है।

ram rahim

दरअसल, 15 अगस्त को गुरमीत का जन्मदिन है और इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। गुरमीत के लिए रक्षाबंधन पर राखियां और उसके जन्मदिन के बधाई संदेश वाली चिट्ठयां हजारों की संख्या में पहुंच रही हैं। इससे जेल प्रशासन के साथ-साथ डाक विभाग के कर्मचारियों की भी मुसीबत हो गई है। यहां डाकघर में रोजाना हजारों की संख्‍या में डाक पहुंच रही हैं, जिनको जेल में भेजा जाता है। अतिरिक्त वर्कलोड के चलते कर्मचारी ओवर टाइम कर रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *