जेल में बंद हनीप्रीत रह रही है रानी की तरह तो राम रहीम बन गया मजदूर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्यवियों के साथ बलात्कार के दोष में बीस साल की सजा काट रहा है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो साध्यवियों के साथ बलात्कार के दोष में बीस साल की सजा काट रहा है। राम रहीम की चहेती हनीप्रीत पंचकूला हिंसा को भड़काने के आरोप में जेल में बंद अपनी सजा काट रही है। जेल में बंद दोनों को काफी समय हो गया है जिस कारण जेल की जिंदगी में दोनों अभ्यस्त हो गए है। जेल में रहते रहते दोनों की परिस्थितियां बदल गई है।

ram rahim honeypreet

जेल में बाबा की ‘बेबी’ की जिन्दगी

सुत्रों का कहना है कि जेल में बंद हनीप्रीत जेल के कपड़े नहीं पहनती है वो अभी भी डिजाइन वाले सूट पहनती है। इतना ही नहीं पेशी के दौरान भी वो नए और डिजाइनदार सूट में दिखाई देती है। क्योकि हनीप्रीत का मामला अभी अंडरट्रायल में है। जिस कारण वो अभी जेल के कपड़े नहीं पहन रही है। जेल के शुरूआती दिनों में हनीप्रीत जेल के खाने में काफी मीन मेख निकालती थी पर जैसे जेल में हनीप्रीत का समय बितता गया वैसे ही उन्होने जेल के खाने को स्वीकार कर लिया।

honeypreet

सूत्रों का कहना था कि पहले हनीप्रीत को घर का खाना दिया जाता था पर बाद में इस पर रोक लगा दी गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हनीप्रीत अपने आप को आध्यात्मिक होने का दावा करती है पर जेल में रहते हुए उसे कभी भी भजन कीर्तन करते हुए नहीं देखा गया। इतना ही नहीं वो जेल में किसी से भी बात नहीं करती है। हनीप्रीत उस समय ही खुश दिखाई देती है जब उनसे कोई मिलने आता है। बता दें कि हनीप्रीत अब भी डिजाइन वाले सूट पहनती है।

honeypreet and ramrahim

जेल में बंद ‘बाबा’ है बेहाल

गुरमीत राम रहीम जेल में बंद जेल के ही कपड़े पहन रहा है। इतना ही नहीं जेल में राम रहिम को एक अनुशासित कैदी के रूप में देखा जाता है। इसके इलावा राम रहीम जेल में मजदूरी भी कर रहा है।

gurmeet ram rahim

मजदूरी करने पर उसको रोज के 20 रूपए दिए जाते है। जेल प्रशासन ने राम रहीम को अपने खाते में पांच हजार रूपए जमा कराने की स्वकृति दी गई है। इन पैसों से वो जेल की कैटिन से समोसे और फल खरीदता है। इसके इलावा राम रहीम जेल में सब्जियां उगाने का काम भी करता है।

honeypreet

दोनों की परिस्थितिंयों से पता चल रहा है कि राम रहीम को जेल में रहते हुए काफी मेहनत करनी पड़ रही है तो वहीं हनीप्रीत को जेल में काफी कम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जेल में बंद होने के बावजूद भी हनीप्रीत रानियों की तरह रह रही है वही दूसरी तरफ राम रहीम को मजदूरी करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *