ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम द्वारा कृषि कार्यो के लिए 42 दिन के लिए मांगी गई | पेरोल मामले पर सिरसा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट सिरसा के डी सी को सौंपी |
उसके बाद डी सी अपनी रिपोर्ट रोहतक के मंडल आयुक्त को देगी जिसके बाद राम रहीम की पेरोल पर फैसला होगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी योन शोषण और पत्रकार छतरपति हत्याकांड मामले में सजा काट रहा है |
राम रहीम ने जेल अधीक्षक से डेरे के कृषि कार्यो के लिए 42 दिनों की पेरोल की मांग की थी,जिसके बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा के डी सी को पत्र लिखकर रिपोर्ट देने के लिए कहा था, जिसके आधार पर राम रहीम को पेरोल दी जानी है | डी सी सिरसा ने पुलिस को आदेश दिए थे की वो कानून व्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश करे |



