Mia Malkova की Movie रिलीज, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए रामू, यूजर्स ने लगाई क्लास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विरोध के बावजूद निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 26 जनवरी की सुबह नौ बजे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.godsextruth.online) पर फिल्म God, Sex…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : विरोध के बावजूद निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 26 जनवरी की सुबह नौ बजे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (www.godsextruth.online) पर फिल्म God, Sex & Truth को रिलीज कर दिया। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के साथ ही साइट क्रैश करती रही। रामू ने खुद ट्वीटर पर फिल्म के रिलीज के साथ ही हैवी ट्रैफिक की बात करते रहे। दरअसल, रामू अपनी फिल्म में अमेरीका की पॉर्न स्टार मिया मालकोवा को लॉन्च कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से उन्होंने ट्वीटर पर फिल्म को लेकर कई ट्वीट किए। यहां तक कि रामू ने अपनी God, Sex & Truth की तुलना संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ से कर डाली थी। रामू ने ट्वीट किया था कि मिया मालकोवा और दीपिका पादुकोण में जो भी मजबूत महिला होगी उसे जीत मिलेगी।

रामू के खिलाफ हैदराबाद में एफआईआर दर्ज

दूसरी तरफ, रामू की फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले ही उन पर हैदराबाद में मामला दर्ज कराया गया। रामू पर महिलाओं की इज्जत धूमिल करने के साथ ही एक महिला को अश्लील तरीके से फिल्माने का आरोप लगाया गया है। वहीं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेन्स एसोसिएशन की महिलाएं रामू की फिल्म का कई दिनों से विरोध भी कर रहे थे।

फेसबुक पर पॉर्न स्टार मालकोवा की तारीफ

कुछ समय पहले राम गोपाल वर्मा ने फेसबुक पर मिया मालकोवा को लेकर एक पोस्ट भी किया था। रामू ने लिखा था “I tremendously respect Mia Malkova because she took a conscious decision to live life the way she wants to, to enjoy sex the way she feels like and to so clean heartedly profess to the whole world to look up to the greatness of Sex and bask in it without shame and guilt. If someone as beautiful, intellectual and philosophical as her can speak about sex with such reverence, it proves that even a dirtiest act of Sex can be as flawlessly pure and as beautifully honest as Mia Malkova.”

https://twitter.com/RGVSoul/status/956719960125927424

सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक

एक तरफ रामू सोशल मीडिया के सहारे अपनी फिल्म ‘God, Sex & Truth’ के प्रमोशन में जुड़े रहे तो दूसरी तरफ यूजर्स भी पीछे नहीं रहे। फिल्म रिलीज करने की खबर ट्वीट करने के साथ ही सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को यूजर्स ने ट्रोल कर दिया। कई ट्वीट तो ऐसे किए गए जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। अब, यह आने वाला समय ही बताएगा कि रामू को फिल्म से फायदा होता है या नुकसान।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *