ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जींद में आयोजित की जा रही बीजेपी रैली को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है । भिवानी में बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में सुबह से ही मोटरसाईकिलों पर सवार होकर जाने वाले वर्कर्स और नेताओं का तांता लगा हुआ है । खुद बीजेपी एमएलए घनश्यामदास सर्राफ डीजे पर नाचते कूदते मोटरसाईकिल पर सवार होकर जींद के लिए निकले ।
भिवानी
BJP कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह
वहीं खाने पीने की खास व्यवस्था युवाओं के लिए की गई..साथ ही दूसरी व्यवस्थाएं भी दुरूसत की गई । बीजेपी एमएलए घनश्यामदास सर्राफ ने बताया कि रैली पूरी तरह से अनुशासित एवं व्यवस्थ्तिा तरीके से होगी । रैली में जाने से पहले एमएलए ने कहा कि रैली नए आयाम स्थापित करेगी और ये मिशन 2019 की ओर कदम है ।
यमुनानगर
बाइक रैली को लेकर युवाओं में जोश
यमुनानगर में बाइक पर सवार होकर विधान सभा अध्यक्ष कवंर पाल गुर्जर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जींद रैली में रवाना हुए । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल गुर्जर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे । भारी सुरक्षा इंतजामों के साथ चलने वाले गुर्जर को ’सिंघम स्टाइल’ में नजर आए । हेलमेट लगाए कंवरपाल गुर्जर मोटर साइकिल पर सवार होकर निकले । दरअसल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद में होने वाली युवा हुंकार बाइक रैली के लिए निकल पड़े ।
वही अमित शाह भी बाइक चलाकर रैली स्थल तक पहुंचेंगे |आईएनएलडी के नेताओं ने ऐलान किया है कि वो 20 हजार काले गुब्बारे अमित शाह के विरोध में छोड़ेंगे. वहीं कांग्रेस पार्टी ने बड़े पैमाने पर अमित शाह को काले झंडे दिखाने का फैसला किया है | आम आदमी पार्टी अमित शाह को पकौड़े भेंट करने की तैयारी में है |
पलवल
ऐतिहासिक रैली के होगी जींद भाजपा रैली
मुख़्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली के लिए काफिले को रवाना किया गया । दीपक मंगला ने कहा कि जीद रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी । बताया जा रहा है कि रैली में पूरे प्रदेश से लाखों युवा भाग लेकर एक इतिहास रचने जा रहे है ।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो युवाओं को सही सम्मान देने में लगी है । इसलिए युवा इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अब तक की हरियाणा में हुई रैलियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगें । इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणवीर, निगरानी कमेठी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे ।
भिवानी
4 पैरामिलिट्री और जिले भर की पुलिस रहेगी तैनात
जींद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान कोई व्यवधान न हो… उसके बाद बलिदान दिवस और फिर बाद में किसानों के दिल्ली कूच से प्रदेश में कानून व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए पूर्ण प्रबंध पुलिस ने कर लिए है… पूरे प्रदेश भर में हाईअलर्ट घोषित किए जाने के बाद भिवानी में भी पुलिस ने अपने पूरे इंतजामत कर लिए है
लोगों से शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की
पुलिस ने इसके लिए अपने जिले की पुलिस को तो मजबूत किया ही है साथ ही 4 पैरामिलट्री फोर्स भी तैयार की है । जो हर तरह से कानून व्यवस्था कामय रखने के लिए जिले की पुलिस के साथ काम करेंगी । उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि शांति व्यवस्था बनाएं रखे तथा कानून कह हद में रह कर ही किसी प्रकार की मांग रखें |
Watch Video
https://youtu.be/JH7E4B1u-lA
