लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बेवफा, जी हां, हनीप्रीत बाबा राम रहीम के लिए हुई बेवफा । ये हम नहीं कहे रहे ऐसा ड्रामा क्वीन राखी सांवत का कहना है। राखी सांवत हनीप्रीत और बाबा राम रहीम को लेकर एक फिल्म बना रही है। जिसमें हनीप्रीत का किरदार खुद राखी सावंत निभा रही हैं। लेकिन शायद राखी सांवत के लिए ये फिल्म मंहगी पड़ेगी।
बता दे फिल्म में राखी सांवत हनीप्रीत का रोल निभा रही हैं। अब हम आपकों बताएंगे कि आखिर राखी सावंत हनीप्रीत के बारे में क्या सोचती हैं और राखी सावंत ने ऐसा क्या कहा कि हनीप्रीत की मां आशा तनेजा को इतना बुरा लगा कि वो अपने बेटी के मामले के साथ राखी सावंत से भी केस लड़ेंगी।
दरअसल राखी सांवत, हनीप्रीत और बाबा राम रहीम को पहले से ही जानती थी। राखी सावंत ने हनीप्रीत को सेलिब्रिटी से मिलवाया था। राखी ने कहा कि हनीप्रीत उन्हें बाबा के पास जाने नहीं देती थी। इतना ही नहीं, राखी को बाबा और हनीप्रीत के बीच के संबंधों पर भी शक था । राखी के इन्ही बयानों को लेकर हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने राखी सांवत को एक नोटिस जारी किया है।
अब हम आपको हनीप्रीत के बारे में एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसको सुनकर आप भी हैरान रहे जाएगें। इन दिनों हनीप्रीत जेल की हवा खा रही है। लेकिन अभी भी हनीप्रीत के सिर से फिटनेस नहीं गई है। दरअसल हनीप्रीत जेल में भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखती है। और वो जेल में योगा भी करती है।
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1012969985550161/
