ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर भारी पड़ी विदेशी महिला रेसलर !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अभिनेत्री राखी सावंत को विदेशी महिला को चैलेज देना काफी महंगा पड़ गया। बता दे कि पंचकूला में खेल परिसर में सीडब्ल्यूई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  अभिनेत्री राखी सावंत को विदेशी महिला को चैलेज देना काफी महंगा पड़ गया। बता दे कि पंचकूला में खेल परिसर में सीडब्ल्यूई के बैनर तले रेसलिंग की बिग फाइट आयोजित  की गई थी। इस दौरान कई महिला रेसलरो के मुकाबले रखे गए थे।

Rakhi Sawant

मुकाबले के दौरान एक विदेशी महिला रेसलर ने अपना मुकाबला जीतने के बाद ओपन चैलेज देते हुए कहा कि किसी भी भारतीय महिला में दम है तो वो उससे आकर लड़े।

Rakhi Sawant

इस दौरान कोई भी महिला आने के लिए तैयार नहीँ हुई तो अभिनेत्री राखी सावंत ने विदेशी महिला को चैलेज दिया कि उसमे हिम्मत है तो वो उसके जैसा डांस करके दिखाए।

Rakhi Sawant

राखी सावंत ने जब डांस किया तो वहां पर मौजूद लोगों ने राखी का साथ दिया। इस बात पर महिला रेसलर को गुस्सा आ गया तो उसने राखी सावंत को पटक दिया। साथ ही जिसके बाद राखी सावंत को चोट आ गई। फिलहाल राखी सावंत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *