ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बेबाक बयानों की वजह से अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत का भले ही मीका सिंह के साथ झगड़ा पुराना हो गया हो। लेकिन, अभी तक राखी सावंत मीका सिंह के साथ हुई घटना को नहीं भूल पाई हैं। आज भी राखी सावंत को याद आ जाता है कि कैसे अपनी बर्थडे पार्टी में तमाम लोगों के बीच मीका ने उन्हें जबरदस्ती चूम लिया था। हालात यह हैं कि उस वाकये को भुलाने के लिए राखी शराब पीने से परहेज नहीं कर रही हैं। हाल ही एक किसिंग सीन के पहले राखी को आधी बोतल शराब पीनी पड़ी थी।

दरअसल, राखी सावंत अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसी दौरान उन्हें एक किसिंग सीन को शूट करना था। सीन के दौरान राखी काफी अनकंफर्टेबल थीं। उन्होंने 55 रीटेक दिए, तब जाकर सीन पूरा हुआ। इसके पहले राखी ने आधी बोतल शराब भी पी ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया कि सीन की शूटिंग के दौरान रह-रहकर उन्हें मीका सिंह के साथ हुआ वाकया याद आ रहा था। इस कारण वो सीन को सही तरीके से अंजाम नहीं दे पा रही थीं। आखिर में शराब पीकर उन्होंने किसिंग सीन की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरा किया।

राखी की मानें तो उनके लिए यह सीन काफी कठिन था। हालांकि, उन्हें शराब इसलिए पीना पड़ा कि यह सीन की डिमांड थी। फिल्म साइन करने के दौरान उन्हें इस सीन के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। जब इस बारे निर्माता से बात की तो उसने बताया कि यह सीन की डिमांड है और उन्हें पूरा भरोसा है कि वो सफलतापूर्वक इसे पूरा कर देगी। लेकिन सीन शूट करने के दौरान उन्हें बार-बार मीका सिंह के साथ हुए वाकये की याद आ रही थी। उन्हें लग रहा था कि वो कैमरे के सामने नहीं खड़ी हैं। बल्कि उन्हें कोई जबरदस्ती सीन करने को कह रहा है।
