न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बलात्कार के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक और खुलासा हुआ है। इस बार आरोप लगा है कि बलात्कारी बाबा ‘वियाग्रा’ (Viagra) का इस्तेमाल करता था। यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने लगाया है। राम रहीम की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘अब होगा इंसाफ’ में मुख्य किरदार निभा रही राखी का कहना है कि उसने राम रहीम के कमरे में वियाग्रा देखा था। 
मीडिया में आए बयानों में राखी ने जिक्र किया है कि एक दफा उन्हें राम रहीम के सेक्रेटरी ने मुलाकात के लिए बुलाया था। जब वो राम रहीम से मिलने होटल में उसके कमरे में गई तो वहां वियाग्रा देखी थी। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए थे। राखी ने बताया कि उसी दिन उसने फैसला कर लिया कि बलात्कारी राम रहीम के राज दुनिया के सामने लाएगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही डेरे के अनुयायी रह चुके गुरदास सिंह तूर ने भी राम रहीम को सेक्स-एडिक्ट होने के साथ पुरूष अनुयायियों को नपुंसक बनाने का आरोप लगाया था।
राखी ने यह भी बताया कि वो गुरमीत और हनीप्रीत को पिछले तीन सालों से जानती है। गुरमीत के जन्मदिन पर सिरसा डेरे में आयोजित पार्टी के दौरान वह डेरे के अंदर बने गुफा में गई थी। राखी ने बताया कि राम रहीम और उसकी नजदीकियों को हनीप्रीत नापसंद करने लगी थी। हनीप्रीत को लगता था कि मैं उसकी सौतन बन गई हूं। आपको बता दें कि राखी राम रहीम पर बन रही फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं और उनका खुद विवादों से पुराना नाता रहा है। हो सकता है यह खुलासा राखी का महज पब्लिसिटी स्टंट हो।
