ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राज्यसभा सासंद डीपी वत्स ने जम्मू-कश्मीर में युद्ध विराम पर बड़ा बयान दिया है। पूर्व जनरल और राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने कहा कि युद्ध विराम केवल ईद तक ही था। अब सेना को रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री की ओर से पूरी छूट दी गई है। सांसद ने कहा कि पाकिस्तान से परोक्ष युद्ध चल रहा है, लेकिन अब गोली तो दूर पत्थर का जवाब भी गोली से दिया जाएगा।
डीपी वत्स ने कहा कि वो भी पूर्व सैनिक है। इसलिए सैनिकों की उनसे जो भी अपेक्षा है, उन्हें पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तिरंगे में लिपटकर आने वाले हर सैनिक की शहादत का पाकिस्तान से पूरा इंतकाम लिया जाएगा। वत्स भिवानी में संत कबीर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का बयान
‘पाक से चल रहा है परोक्ष युद्ध’
‘पाक को पत्थर का जवाब गोली से देंगे’
‘हर शहीद का इंतकाम होगा पूरा’
Watch Video
https://youtu.be/0G7v6BOQj-c


