Rajpura Vehicles Collide:
पटियाला के राजपुरा में घनी धुंध की वजह से सड़क हादसे में 5 – 6 गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा रविवार सुबह राजपुरा के गांव चमारू के पास हुआ। घनी धुंध और सड़क के बीच खड़े एक खराब कैंटर के कारण कई वाहनों में यह टक्कर हुई। इस हादसे में पीआरटीसी (Rajpura Vehicles Collided) बस की भी टक्कर हुई। इस भयानक हादसे में बस ड्राइवर समेत लगभग 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
रात से सड़क पर खड़ा था कैंटर-
बताया जा रहा है कि एक कैंटर रात से सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी। इससे वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कैंटर नजर नहीं आया। सबसे पहले कुछ गाड़ियां खड़े कैंटर से टकराईं, फिर पीआरटीसी बस की टक्कर हुई और इसके बाद एक-एक करके पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में भिड़ते गए।
Rajpura Vehicles Collided, परिक्षा देने जा रही थी लड़कियां-
इस हादसे में बस से कई छात्राएं परिक्षा देने जा रहे थे। वे क्लर्क की परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के कारण जहां उन्हें चोटें आईं, वहीं मानसिक सदमे और देरी की वजह से उनकी परीक्षा भी छूट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



