सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस को बताया तलवे चाटू नेताओं की फौज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधा है। बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर से कांग्रेस और इनेलो पर निशाना साधा है। बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में अपने जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में तलवे चाटू नेताओं की फौज है, जो केवल अपने राज के लिए परेशान है।

kurukshetra-mp-rajkumar-saini

इनेलो पर निशाना साधते हुए सैनी ने उसे एक परिवार का गिरोह करार दिया। सैनी ने कहा कि आज इनेलो के लोग भ्रष्टाचार पर बोलते है और नहर पर ड्रामा कर रहे है। सैनी की माने यदि जेल जाने से एसवाईएल का पानी मिल सकता है तो पूरे हरियाणा के लोग जेल में जाने को तैयार है, लेकिन इनेलो को हरियाणा में पानी उस समय लाना चाहिए था, जब हरियाणा में उनकी और पंजाब में उनके दोस्त की सरकार की। इस दौरान सैनी ने फिर से अगस्त माह में अपनी पार्टी की घोषणा करने की बात भी दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *