ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:जननायक जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रमुख राजकुमार सैनी ने एक बड़ा बयान दे डाला है। राजकुमार सैनी ने कहा है कि जिन लोगों ने हमेशा दलितों पर अत्याचार किए हैं, उन्ही के साथ आज बसपा ने गठबंधन कर सभी दलितों के साथ मजाक किया है।
वहीं, राजकुमार सैनी ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी लड़कियों पर दिए बयान पर कहा कि इनकी जैसी सोच है, वैसी ही बात करेंगे।
हुड्डा की नई पार्टी बनाने की अटकलों पर सैनी ने चुटली लेते हुए कहा कि पहले से कांग्रेस की पांच दुकाने खुली है, छठी ओर खुल जाएगी।


