राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे।
राष्ट्रपति इसके साथ ही क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इनके साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
#Sports #Awards #India #President #HarmanPreet #Woman #Cricket
