राजस्थान पुलिस बताने जा रही मोस्टवांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर का सच!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी को विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद भी पंजाब पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : 26 जनवरी को विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के एनकाउंटर के बाद भी पंजाब पुलिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ विक्की गौंडर के पिता और मामा एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं। दूसरी तरफ, राजस्थान सरकार ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। अब राजस्थान पुलिस ने एक अधिकारी ने भी एनकाउंटर का वास्तविक सच पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार की शाम राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और एएसआई से पूछताछ किया।

एनकाउंटर में मारा गया विक्की गौंडर। (फाइल फोटो)
एनकाउंटर में मारा गया विक्की गौंडर। (फाइल फोटो)

दरअसल, राजस्थान पुलिस के अधिकारी ने पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस विंग के सब इंस्टपेक्टर बलविंदर सिंह और एएसआई कृपाल सिंह से एनकाउंटर को लेकर पूछताछ किया। दोनों एनकाउंटर के दौरान घायल हुए थे और फिलहाल इनका इलाज गुरू गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। काउंटर इंटेलीजेंस विंग के दोनों पुलिसकर्मियों को एनकाउंटर के दौरान कई जख्म लगे थे। राजस्थान के श्रीगंगानगर से पहुंचे पुलिस अधिकारी ने काउंटर इंटेलीजेंस विंग के दोनों पुलिसकर्मियों से एनकाउंटर को लेकर जरूरी जानकारियां जुटाकर लौट गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *