ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिसार जिले के बासड़ा गांव को जल्द ही राजस्थान सरकार गोद ले सकती है। गांव वासियों की ओर से इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के अलावा उनसे मिलने की भी योजना बनाई जा रही है। राजस्थान बॉडर पर पड़ने वाले हिसार के बासड़ा गांव में आज तक नहरी पानी नही पहुँच रहा है, जिससे किसान बर्बाद होने के कगार पर है।
किसानों ने बताया कि पिछली दो बार से तो उनकी टेल तक पानी नही पहुँच रहा है। इसलिए वे अब राजस्थान सरकार से अपने गांव को गोद लेने की गुहार लगाएगे।
Watch Video
