ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ये जिंदगी है और इस जिंदगी में सुख और दुख दिन और रात की तरह आते जाते रहते हैं | लेकिन बहुत कम ऐसे इंसान होते हैं जो इन दोनों स्थितियों में सामंजस्य बिठा पाते हैं | कभी ऐसा होता है कि हम बहुत सुखी हैं हमारे पास बहुत धन धान्य है तो हमारे अंदर एक अलग ही भाव आ जाता है हम अपने से नीचे के लोगों को भूल जाते हैं और जब हम बहुत दुख में होते हैं, तो हमें ये लगता है कि हमसे ज्यादा दुखी और कोई नहीं है और बस हम अपने दुख में पड़े रहते हैं |
लेकिन बहुत कम इंसान ऐसे हैं जो दोनों ही स्थितियों में सामान्य जिंदगी जीने का राज जानते हैं | ऐसे ही एक इंसान हैं | जो दिल्ली की सड़कों पर रहते हैं और नाम है राजा सिंह | राजा सिंह 76 साल की उम्र में विदेश जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली में वीजा फार्म भरते हैं, और दस रुपए मिलने पर चाय पीते, खाना खाते लेकिन कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए, लंगर नहीं खाया, सुबह पांच बजे दिल्ली के शौचालय में नहाते और वहीं तैयार होते | जिसके बाद फार्म भरना शुरू कर देते |
राजा सिंह इंग्लैंड में थे | लेकिन फिर बड़ा भाई वापस दिल्ली ले आया, यहां आकर बिजनेस किया, अपना घर-बार था लेकिन भाई को शराब पीने की आदत थी, और इसी के चलते बिजनेस में नुक्सान हुआ, घर और व्यापार बंद हो गया, वक्त बदला, हालात बदले राजा सिंह का घर बिक गया, बीबी की मौत हो गईं और राजा सिंह दिल्ली की सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हो गए | पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे 76 साल के राजा सिंह बंटवारे के बाद दिल्ली आ गए थे | ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की | ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाया भी | इतना ही नहीं 1964 में ओलंपिक में भारत के लिए हॉकी भी खेल चुके हैं |
राजा सिंह खुद्दार इंसान है , दिल्ली की सड़कों पर सोते हैं, सुबह पांच बजे उठ कर दिल्ली सरकार के शौचालय में नहा कर छोटे से शीशे को देखते हुए पगड़ी बांधते हैं, और फिर गुरुद्वारा माथा टेक कर कैनाट प्लेस में वीजा दफ्तर के बाहर लोगों के वीजा फार्म भरते हैं, इंग्लिश अच्छी होने की वजह से लोगों को गाईड भी करते हैं, जिससे कोई दस रूपए देता तो कोई बीस रुपए, उन पैसों से चाय पी लेते या भोजन कर लेते, कई बार ग्राहक नई होने की वजह से भूखे पेट रेलवे स्टेशन के बाहर सोना भी पड़ता है | लेकिन राजा सिंह कहते हैं उन्हें मुफ्त में खाना यानि लंगर या भंडारा पसंद नहीं, और न ही उन्होंने कभी किसी से पैसे या मदद मांगी | इनके बारे में सरांय में रहने वाले लोग क्या कहते हैं चलिए वो भी आपको सुनवाते हैं |
राजा सिंह ने 40 साल पहले जब भारत आए तो बच्चों को पढ़ाई के लिए लोन लिया, बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजा, दो बच्चे अमेरिका और यूके में सैट हो गए, उनकी आज कम्पनियां है, विदेशी महिला से शादी हो गईं, लेकिन राजा सिंह को बच्चों पर बोझ बनना पसंद नहीं | इसलिए विदेश नहीं गए और न ही बच्चों से पैसे मांगते हैं | बलिक दिल्ली की सड़कों पर सोते हैं और वीजा फार्म भर कर खाना खाते हैं, सोशल मीडीया पर जब उनकी स्टोरी वाइरल हुई तो सिख नौजवान ने उन तक पहुंचे और दिल्ली कमेटी की सरांय में ले आए | सराय में आने के बाद भी राजा सिंह सुबह उठकर सराय में रहने वालों को अंग्रेजी सिखाते और फिर 9 बजे वीजा फार्म भरने के लिए निकल जाते है जो पैसे बनते वो सरायं में दे देते |
जब सोशल मीडिया पर ये खबर फैली तो कुछ लोग राजा सिंह के नाम का फायदा उठाकर डोनेशन इकट्ठी करनी शुरू कर दी है जिस पर राजा सिंह कहते हैं मैंने 35 साल में मुफ्त में भोजन नहीं खाया तो डोनेशन क्यों लूंगा मेरे नाम पर कोई डोनेशन न दे |
उन बच्चों के लिए धिक्कार है जो अपने पिता को इस हालत में छोड़ गए हैं | जो उम्र पोते-पोतियों से खेलने की होती है उस उम्र में राजा सिंह सड़क पर सो रहे हैं | इससे ज्यादा शर्मनाक बात इनके बच्चों के लिए और क्या हो सकती है | तो वहीं 76 साल की उम्र में इस तरह का जज्बा रखना आम नहीं है और यही वजह है कि इस बूढ़े नौजवान के जज्बे और खुद्दारी को देख हर कोई हैरान है | राजा सिंह के इस जज्बे को लिविंग इंडिया सलाम करता है |
फेसबुक पर राजा सिंह की वीडियो आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है , दुनिया भर में मशहूर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट राजा सिंह की क्या दास्तान है आइये आपको दिखते है। |
Watch Video
https://youtu.be/v0cqFYfaBp4
