ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में पीलिया के कारण तीन लोगों की हुई मौत का मामला अब भी शांत नहीं हुआ। पिछले कई महीनों से इलाके में अब भी गंदा पेयजल सप्लाई हो रहा है। साफ पेयजल और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने आज प्रदर्शन किया। जिन्होंने सांसद नायब सैनी के आवास का घेराव किया और सांसद के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है, और उनकी तरफ किसी भी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों का आरोप है कि, सांसद सैनी के आश्वासन के बावजूद उन्हें अब भी घरों में गंदा पानी ही सप्लाई किया जा रहा है।
सांसद नायब सैनी के आवास का किया घेराव, मृतकों के परिजनों ने की नारेबाजी
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में पीलिया के कारण तीन लोगों की हुई मौत का मामला अब भी शांत नहीं हुआ। पिछले…
