फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश, गेहूं को होगा फायदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाशिवरात्री पर मौसम के मिजाज में हुए बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ये बारिश गेहूं की फसल के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाशिवरात्री पर मौसम के मिजाज में हुए बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ये बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है। नूंह जिले में नहरी पानी कम होने के कारण यहां के किसानों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि यहां के ज्यादातर गांव के किसान खेती के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं।

तो वहीं रतिया शहर में जोरदार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया…यहां शहर झील में तब्दील होता हुआ नजर आया है। बारिश के कारण जहां पानी में कई वाहन खराब होकर फंस गए, तो वहीं कुछ जगहों पर सड़कें तक धंस गई। हालात ये कि बारिश ने लोगों की परेशानियों को कम करने की बजाए बढ़ाने का काम किया है। ये तीन तस्वीरें हम आपको रतिया शहर की दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *