ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के किसान धान की फसल की कटाई कर रहे है। पर किसानों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि पजाब में बारिश होने के आसार दिख रहे है। जिस कारण किसानों को पहले से ही अपनी सुविधाओ के लिए सुरक्षित सामान को इक्टठा कर लेना चाहिए।
मौसम विभाग के सूत्रों से पता चला है कि उत्तरी पंजाब के जिलों में तेज बारिश के साथ साथ हवा भी चल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि बुधबार से शुक्रवार तक बारिश होने के आसार लग रहे है।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बादल छाए रहेगे। गौरतलब है कि बारिश के कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के कारण धान की फसल में नमी बढ़ सकती है। नमी वाले धान का ठीक होने में भी काफी समय लगता है। जिस कारण किसानो को बारिश की मार पड़ सकती है।


