पलवल, 8 अगस्त
पलवल मे बारिश के बाद एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। गांधी आश्रम वाली गली में बरसात के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो सकी है, जिससे पूरी गली जलमग्न हो गई है।
जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जिसके चलते वह अब अधिकारियों से लेकर नेताओ तक जमकर कोसते हुए नजर आ रहे है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से बनी हुई है। बारिश होते ही नालियों और नालों का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इस समस्या को लेकर उन्होंने नगर परिषद पलवल के अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय नेताओं तक कई बार गुहार लगाई है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलते हैं। जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
पूरे पलवल शहर में पानी की निकासी के हालात बेहद चिंताजनक हैं। लोगों का कहना है कि लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर शहर के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है, जबकि प्राथमिक सुविधा यानि ड्रेनेज और जल निकासी की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नेताओं और प्रशासन को पहले मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए।
अन्य खबरें जानें-
ਖੰਨਾ ‘ਚ ਗਰੀਬ ਰੇਹੜੀ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਿਆ, ਚੋਰਾ ਨੇ ਖੋਹਿਆ ਗਰੀਬਾਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਦਾ ਸਾਧਨ

