सर्दियों में बेसहारा हो रहे हैं रैन बसेरे, बेघरों को नहीं मिल रहा रैन बसेरो का फायदा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दियों का सितम हर किसी को सता रहा है | तो वहीं प्रशासन की लापरवाही का सितम भी बेघरों को खूब सता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सर्दियों का सितम हर किसी को सता रहा है | तो वहीं प्रशासन की लापरवाही का सितम भी बेघरों को खूब सता रहा | हम बात कर रहे हैं, रैन बसेरो की, जो सर्दियों मे बेसहारा लोगों को सहारा देने के बजाए | खुद बेसहारा सा महसूस कर रहे हैं | कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान इन दिनों 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है | लेकिन कुरुक्षेत्र में रैन बसेरे नदारद दिख रहे है |

हालात है कि बेघरों को कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ता है | बेसहारा लोगों का आरोप है कि रैन बसेरा चलाने वाले उन्हें वहां सोने नही देते है | वहीं जब रैन बसेरे के केअर टेकर से पूछा तो उसने भी प्रशासन की ढीली कारगुजारी को स्वीकार किया |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *