Punjab-Chandigarh Weather Update: पंजाब चंड़ीगढ बारिश और तेज हवाए चलने की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Punjab-Chandigarh Weather Update Today: उत्तर भारत के साथ पंजाब में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के तेवर फिर बदलने वाले हैं। मौसम…

Punjab-Chandigarh Weather Update Today

Punjab-Chandigarh Weather Update Today:

उत्तर भारत के साथ पंजाब में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के तेवर फिर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग की माने तो पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार रात से शुरू हो गया है। इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। मंगलवार को बिजली चमकने के (Punjab-Chandigarh Weather Update Today:) साथ तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर बारिश होगी। बुधवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ का कहना है कि राज्य में 27 तारीख को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ ज़गहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ और पंजाब में मंगलवार को कुछ ज़गहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान शीतलहर, गरज चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की संभावना और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

31 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ-

29 और 30 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। 31 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में सक्रिय होगा। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान शीत लहर का प्रभाव भी महसूस होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री के साथ फिरोजपुर में दर्ज किया गया।

Punjab-Chandigarh Weather Update Today, अलर्ट-

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मंसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली (एसएएस नगर), मलेरकोटला जिलों में अलग-अलग जगहों पर तेज गरज चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में 27-28 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, शिक्षण संस्थानों में 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *