Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है. आज शीतलहर और घने कोहरे के कारण 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उधर, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है. इसके चलते मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में तूफान की भी आशंका जताई है. (Punjab-Haryana Weather Update)
वहीं, 27 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि होगी और 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान में भी कमी आएगी. हालांकि, पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़ गया है. अब यह सामान्य हो गया है.(Punjab weather update)
मौसम विभाग ने आज के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. शरीर को ठंड से बचाने का प्रयास करें.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है. उत्तर दिशा से चल रही हवाएं भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. उनमें सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



