Punjab Haryana Weather Update: देशभर में मॉनसून जोरों पर है और कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब के इन इलाकों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया है.(Punjab Haryana Weather Update) चक्रवाती चक्र के कारण उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. इसके साथ ही दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों से सावधानी बरतने को कहा है.
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में भी चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक मौसम ने अपना जलवा दिखाया है. यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA



