Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब,चंडीगढ़ और हरियाणा में बारीश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले छह दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले छह दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके चलते 31 जनवरी से 3 फरवरी तक पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान की बात करें तो इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

पंजाब में न्यूनतम तापमान की बात करें तो फाजिल्का सबसे ठंडा है.(Punjab Weather Update) जबकि मोहाली में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया. इसके बाद चंडीगढ़ में तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके साथ ही 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

राज्य में तापमान बढ़ने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं है. यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो फसल को नुकसान होगा. गेहूं के दाने सिकुड़ सकते हैं, जिससे उपज कम हो जाएगी.हालांकि, राहत की बात यह है कि रात की ठंड अपना काम कर रही है.

वहीं, हरियाणा (haryana weather update) में तेज हवाओं का प्रकोप जारी है. वहीं इसको लेकर मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 8 फरवरी तक हरियाणा के मौसम में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान ठंड, धूप और बारिश का मिश्रण होने की संभावना है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *