Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में जल्द ही बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय की चोटियों पर 7 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर 8 दिसंबर को दिखेगा.(Punjab-Haryana Weather Update)
चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) समेत पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है. चंडीगढ़ में भी तापमान में समान गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ दोनों सामान्य से ऊपर रहे.
पंजाब में तापमान 4 डिग्री और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर है. नवंबर के महीने में तापमान सामान्य और उच्च दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर के पहले महीने में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है.(Punjab weather update)
एक तरफ जहां पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. फिलहाल यह अलर्ट दो दिनों के लिए जारी किया गया है.
वहीं, पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं से हरियाणा (Haryana weather update) के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है. सर्द हवाओं के कारण सुबह-शाम अधिक ठंड महसूस हो रही है. हालांकि धूध निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update) वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है. इसके असर से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



