Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 2 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है.मौसम विभाग ने आज राज्य के 17 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है.(Punjab-Haryana Weather Update)
सोमवार की बारिश (Punjab weather update) कुछ जिलों तक ही सीमित रही जिसके कारण पंजाब के तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई. आईएमडी के मुताबिक यह तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है. पंजाब के एसबीएस नगर में 9 मिमी, रोपड़ में 8.5, पठानकोट में 4 और मोगा-फिरोजपुर में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.
अगस्त माह में मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद थी. लेकिन 1 से 5 अगस्त तक मानसून फिर से कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. इन 5 दिनों में पंजाब में 14 फीसदी कम बारिश हुई है. इसके साथ ही पाकिस्तान से सटे इलाकों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हुई है, जबकि बाकी जिलों को रेड और येलो जोन में रखा गया है.
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बाढ़ से हालात खराब हैं. हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण लोगों के घर पानी में डूब गए. पंजाब में शनिवार की शुरुआत गर्मी के साथ हुई, लेकिन शाम होते-होते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बादल छा गए. इसके साथ ही कहा गया है कि मंगलवार को एक बार फिर अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पंजाब में 7 अगस्त को एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है.



