रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 50% तक घटेगा टिकट का किराया!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : रेल टिकट बुक करने वालों को जल्द की बड़ी सौगात मिल सकेगी। कहने का मतलब है कि आप जितनी जल्दी टिकट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : रेल टिकट बुक करने वालों को जल्द की बड़ी सौगात मिल सकेगी। कहने का मतलब है कि आप जितनी जल्दी टिकट बुक करेंगे, आपको उतने ही कम रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कुछ ऐसा ही सुझाव किराया समीक्षा समिति ने भारतीय रेलवे को सौंपा है। अगर बोर्ड समिति के सुझावों को मान लेता है तो जल्द ही यात्रियों के लिए इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। समिति ने सुझाव सौंपा है कि जितनी सीटें खाली रहेंगी, उसके आधार पर किराया तय किया जाए। यह व्यवस्था एयरलाइंस की तरह काम करेगी। एयरलाइंस महीनों पहले टिकट बुक करने वालों को काफी छूट देती है। समिति ने इस व्यवस्था को अपनाते हुए ग्राहकों को 20 से 50 फीसदी की छूट देने का सुझाव दिया है।

सुझाव के मुताबिक जितनी ज्यादा सीटें खाली रहेंगी, टिकट उतना सस्ता होगा। इसके उलट अगर कम सीटें खाली रहीं तो ज्यादा किराया वसूलने की बात कही गई है। समिति ने चार्ट तैयार करने के बाद भी टिकट पर छूट देने की सिफारिश की है। वहीं लोअर बर्थ चुनने या त्योहार के समय यात्रा करने वालों से ज्यादा किराया वसूलने का सुझाव भी दिया है। दरअसल, विमान में यात्रियों को आगे की लाइन में सीट लेने के लिए ज्यादा किराया देना होता है, ठीक उसी तर्ज पर रेलवे को किराया निर्धारित करने को कहा गया है। समिति के सुझावों पर गौर करें तो लोकप्रिय ट्रेनों के किराया में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। यह आने वाला वक्त ही बताएगा कि समिति के सुझावों से यात्रियों को कितना फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *