ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में सोमवार सुबह जल्दी ही सीएम फ़्लाइंग टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। आज प्रदेश के सभी RTA दफ्तरों में सीएम फ़्लाइंग की टीम ने दबिश दे दी है।
जानकारी के मुताबिक सोनीपत, चरखी दादरी, हिसार, भिवानी, कैथल समेत प्रदेश के कई इलाकों में ये टीम पहुंची है। इन टीमों का अलग अलग जगह पर बड़े अधिकारी नेतृत्व कर रहे हैं वहीं पूरी रिपोर्ट खुद मुख्यमंत्री को दी जाएगी। आपको बता दें कि RTA दफ्तरों में अनियमितता की खबरें आ रही थी जिसके बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है।
