राहुल ने बोला पीएम मोदी पर हमला, RSS पर साधा निशान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और RSS पर जमकर हमला बोला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA और NRC के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और RSS पर जमकर हमला बोला और ट्वीट कर लिखा कि RSS का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है। यही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में डिटेंशन सेंटर से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट भी किया। साथ ही राहुल ने अपने ट्वीट के साथ #झूठझूठझूठ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

पीएम ने कहा था नहीं है डिटेंशन सेंटर

दरअसल पीएम मोदी ने दावा किया था कि देश में एक भी डिटेंशन सेंटर नहीं है। तो दूसरी तरफ असम में देश के पहले सबसे बड़े डिटेंशन सेंटर का काम जोरों पर चल रहा है जिसको लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने हमला बोला ।

 नकवी ने किया राहुल पर पलटवार

राहुल गांधी ने पीेएम मोदी और RSS पर ट्वीट कर हमला किया तो दूसरी तरफ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा कि, इनको भारत माता का याद आई, ये आश्चर्य की बात है, क्योंकि इनके लिए एक ही माता है, जो सांप-सीढ़ी का ये खेल खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *