हमें दुनिया ने भुला दिया लेकिन राहुल गांधी आज भी साथ : निर्भया की माँ

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुआ निर्भया कांड याद होगा। घटना के बाद दिल्ली समेत पूरे देश…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपको साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में हुआ निर्भया कांड याद होगा। घटना के बाद दिल्ली समेत पूरे देश में बवाल मच गया था। लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध किया था और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस पर राजनीति भी जमकर हुई, लेकिन वक्त गुजरने के साथ सबकुछ शांत हो गया। निर्भया तो इस दुनिया में नहीं रही, लेकिन उसके परिवार पर भी किसी का ध्यान नहीं गया।
nirbhaya-mother-rahulgandhi

एक बार फिर निर्भया की मां आशा देवी सामने आई हैं और वो भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में। इंडिया टुडे वेबसाइट की खबर के मुताबिक आशा देवी ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। आशा देवी का कहना है कि राहुल गांधी के कारण ही उनका बेटा पायलट बनने में सफल हो सका है। राहुल गांधी ने उनका और उनके परिवार का उस समय साथ दिया, जब उनके पास ना तो रूपये थे और ना ही किसी तरह की सहायता।

nirbhaya-mother-rahulgandhi1

 

आशा देवी ने जिक्र किया कि घटना के बाद वो और उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका था। इस दौरान लोगों ने बहुत कुछ कहा, राजनेताओं ने कई वादे किए, लेकिन वक्त गुजरने के साथ सब भूल गए। हालांकि, राहुल गांधी ने ना सिर्फ उनके बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाया। बल्कि राहुल गांधी उसे लगातार फोन करके हौसला बढ़ाते रहते थे। आशा देवी ने बताया कि उनके कारण ही उनका बेटा पढ़ाई खत्म करके पायलट बनने में सफल हो सका है।

उन्होंने जानकारी दी कि साल 2013 में बेटे ने रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमिशन लिया था। 18 महीने की प्रशिक्षण के दौरान वो लगातार निर्भया केस से जुड़ा अपडेट लेता रहता था। राहुल ने हमेशा उसे लक्ष्य बीच में नहीं छोड़ने की सलाह दी। यहां तक कि राहुल की बहन प्रियंका गांधी भी उसे कॉल करके हालचाल पूछती रहती हैं। आशा देवी ने अपने परिवार का साथ देने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *