राहुल गांधी करेंगे हरियाणा में कांग्रेस को एकजुट !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां हर एक दल ने अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं तो वहीं अब कांग्रेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां हर एक दल ने अभी से अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं तो वहीं अब कांग्रेस हाईकमान की नजर भी इन विधानसभा चुनावों पर बनी हुई है | हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करवाने के लिए लगातार कांग्रेस हाईकमान सीधे तौर पर दखल देता आया है | अबकी बार इस गुटबाजी को खत्म करने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कदम बढ़ाते दिख रहे हैं |

rahul gandhi

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक रहे इसे लेकर राहुल गांधी ने 27 जून को दिल्ली में अपने आवास पर हरियाणा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुलाई है | जिसे लेकर ये कहा जा रहा है कि, इस बैठक के जरिये राहुल गांधी कांग्रेस को एकजुट करने और सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को एक होकर काम करने का निर्देश देंगे |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *