अब से राहुल गांधी अपने नाम से करेंगे ट्वीटर का इस्तेमाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए नया कदम उठाया है। राहुल गांधी ने अपना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए नया कदम उठाया है। राहुल गांधी ने अपना ट्वीटर अकांउट का नाम बदल दिया है जिसके बाद लोग उनको आसानी से सर्च कर सकेंगे।

बता दें कि राहुल गांधी ने अपना ट्वीटर अकाउंट का नाम @OfficeOfRG की जगह @RahulGandhi कर दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस सोशल मीडिया टीम की मुख्या दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या ने दी है। ट्वीटर अकाउंट का राहुल गांधी ने पता बदला है पर उनके अकाउंट के आंकड़े पहले जैसे ही है।

rahul gandhi

गौरतलब है कि राहुल गांधी कुछ महिनों से ट्वीटर पर आक्रामक नजर आ रहे है। खास तौर से वो मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे है। अक्तटूबर महीने से राहुल गांधी ट्वीटर अकाउंट पर काफी लोकप्रिय हुए है। अपनी बात को वो अपने सोशल मीडिया के द्वारा जनता तक पहुंचाते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *